Short answer
English बोलना 30 दिन में नहीं आता। शून्य से रोज़मर्रा की बातचीत तक आम तौर पर करीब 6 महीने का नियमित, ज़ोर से बोलने का अभ्यास लगता है। रोज़ 10–15 मिनट बोलिए, छोटे वाक्य बनाइए, और किसी से अपनी गलतियाँ ठीक करवाइए।
पहले सच: कितना समय लगता है?
अगर आप अभी एक पूरा वाक्य भी नहीं बोल पाते, तो रोज़मर्रा की बातचीत — अपना परिचय, दुकान, फ़ोन कॉल, किसी टॉपिक पर दो मिनट बोलना — तक पहुँचने में आम तौर पर करीब 6 महीने लगते हैं, अगर हफ़्ते में 2 लाइव क्लास हों और बीच में रोज़ थोड़ी प्रैक्टिस। ऑफ़िस मीटिंग और क्लाइंट कॉल की English अक्सर उसके बाद 3 महीने और। “30 दिन में फ़्लुएंट” विज्ञापन है, प्लान नहीं। पूरा हिसाब यहाँ।
रोज़ 15 मिनट: घर पर क्या करें
- ज़ोर से बोलिए, मन में नहीं। रोज़ 5 मिनट किसी भी टॉपिक पर बोलिए — आज का दिन, आपका काम, कल का प्लान। फ़ोन पर रिकॉर्ड कीजिए और अगले दिन सुनिए।
- शब्द नहीं, पूरे वाक्य याद कीजिए। “Can you send me the file?” जैसे 5 तैयार वाक्य रोज़। शब्दों की लिस्ट से बोलना नहीं आता।
- शैडोइंग कीजिए। 1–2 मिनट का कोई साफ़ English वीडियो लीजिए, हर वाक्य पर रोकिए और बिल्कुल वैसे ही दोहराइए।
- छोटे वाक्य बोलिए। हिंदी में लंबा वाक्य सोचकर उसे ट्रांसलेट मत कीजिए। एक बात, एक छोटा वाक्य।
- रोज़ एक असली बातचीत। दुकान, ऑफ़िस पैंट्री, कस्टमर केयर कॉल — कहीं भी कम से कम एक वाक्य English में।
हिंदी बोलने वालों की आम गलतियाँ
| आम गलती | सही English | क्यों होती है |
|---|---|---|
| I am agree. | I agree. | “मैं सहमत हूँ” का सीधा अनुवाद |
| We discussed about the plan. | We discussed the plan. | “के बारे में” जोड़ने की आदत |
| I am living here since 2 years. | I have been living here for 2 years. | “से” के लिए हर बार since |
| One of my friend is a doctor. | One of my friends is a doctor. | one of के बाद plural (friends) भूल जाना |
| Today morning I went to office. | This morning I went to the office. | “आज सुबह” का शब्द-दर-शब्द अनुवाद |
| He don't know. | He doesn't know. | he / she / it के साथ does |
उच्चारण: हिंदी में “व” एक ही आवाज़ है, इसलिए English के v और w (very / west) अक्सर एक जैसे निकलते हैं। z को j बोलना (zero → “jero”) और school को “iskool” बोलना भी आम है। ये सुनकर और दोहराकर ठीक होते हैं, किताब पढ़कर नहीं।
क्लास की ज़रूरत कब है?
ऊपर वाली प्रैक्टिस 3–4 हफ़्ते करने के बाद भी अगर बोलते वक्त अटक जाते हैं, तो कमी जानकारी की नहीं, बोलने के मौक़ों और सुधार की है। 30–40 लोगों की क्लास में घंटे भर में मुश्किल से 1–2 मिनट बोलने को मिलते हैं; करीब 6 लोगों के बैच में लगभग 8–10 मिनट। पूरा हिसाब।
- Basic Spoken English — 6 महीने, ₹999/माह (टैक्स सहित), हफ़्ते में ज़्यादा से ज़्यादा 2 लाइव क्लास, करीब 6 लोगों का बैच। कोर्स देखें।
- Intermediate Spoken English — छोटे वाक्य बन जाते हैं, पर tense, flow और um-ah की दिक्कत है: 4 महीने, ₹1,999/माह, हर क्लास में 30 मिनट grammar + 1 घंटा बातचीत। कोर्स देखें।
- Interactive Speaking — शब्द आते हैं पर बोलते वक्त जम जाते हैं: 3 महीने, ₹1,599/माह। कोर्स देखें।
- Business English — मीटिंग, कॉल और ईमेल: 3 महीने, ₹2,499/माह। कोर्स देखें।
क्लास English में होती है। जब कोई बात समझ न आए, टीचर उसे हिंदी में समझाती हैं और फिर आप वापस English में बोलते हैं। हिंदी-मीडियम से English।
हम क्या वादा नहीं करते
- 30 दिन में फ़्लुएंसी नहीं।
- कोई सर्टिफ़िकेट नहीं — इंटरव्यू में आपकी बोली सुनी जाती है, काग़ज़ नहीं।
- नौकरी या प्रमोशन की कोई गारंटी नहीं।
पहले फ़्री सलाह लीजिए: WhatsApp पर बस अपनी दिक्कत बताइए — हम आपके लिए सही कोर्स और फ़ीस लिखकर भेज देंगे। ये क्लास नहीं, काउंसलिंग है।
